Aadhar Card New Rules: आज के समय में हर व्यक्ति के पास आधार कार्ड होना जरूरी हो गया है। पहचान पत्र से लेकर सरकारी योजनाओं तक हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर इसमें कोई गलती हो जाए या मोबाइल नंबर बदल जाए तो लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब इस परेशानी का समाधान यूआइडीएआइ लेकर आया है। 1 दिसंबर से आधार कार्ड धारकों के लिए नई सुविधाएं शुरू की जा रही हैं जिनके बाद अब लोगों को किसी सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अब घर बैठे होंगी सभी अपडेट की सुविधाएं
यूआइडीएआइ ने घोषणा की है कि 1 दिसंबर से आधार से जुड़े कई काम घर बैठे ही किए जा सकेंगे। पहले जहां मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या पता अपडेट कराने के लिए आधार केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब यह सब कुछ मोबाइल फोन या कंप्यूटर से ही संभव होगा। लोगों को अब लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और न ही किसी एजेंट की मदद लेनी होगी।
नई सुविधा के तहत अब मोबाइल नंबर बदलने, ईमेल आईडी अपडेट करने, पता सुधारने, जन्मतिथि बदलने, आधार डाउनलोड करने और नाम में सुधार करने जैसी सभी सेवाएं घर बैठे ही की जा सकेंगी। इन सभी कामों के लिए अब किसी प्रकार के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी।
ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन से होगा सत्यापन
इन नई सुविधाओं का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब आधार से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया के लिए ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए सत्यापन किया जाएगा। यानी कि अब आपका चेहरा ही आपका पहचान पत्र बन जाएगा। मोबाइल कैमरे के जरिए यूआइडीएआइ आपके चेहरे को पहचानकर सभी प्रक्रियाओं को पूरा करेगा। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि गलतियों की संभावना भी कम हो जाएगी।
यूआइडीएआइ पहले से ही फेस ऑथेंटिकेशन प्रणाली को कई सेवाओं में लागू कर चुका है जैसे कि एमआधार ऐप और आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर करना। अब इसी प्रणाली के तहत छह नई सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं ताकि हर नागरिक को डिजिटल सुविधा का लाभ मिल सके।
वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को मिलेगी सबसे बड़ी राहत
नई सुविधा का सबसे अधिक फायदा वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिलेगा। अब उन्हें किसी आधार केंद्र तक जाने की जरूरत नहीं होगी। कई बार लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी और घंटों लाइन में लगना पड़ता था, जिससे परेशानी बढ़ जाती थी। अब सब काम मोबाइल के जरिए घर बैठे ही पूरे किए जा सकेंगे।
1 दिसंबर से लागू होंगी नई सुविधाएं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये सभी सुविधाएं 1 दिसंबर 2025 से लागू हो जाएंगी। यूआइडीएआइ ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक रखे ताकि ओटीपी के माध्यम से आसानी से सत्यापन हो सके। इन नई सेवाओं के आने के बाद देश के करोड़ों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आधार अपडेट से जुड़ी सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।